नैना उपन्यास
नैना उपन्यास का कवर पेज
आपने ढेरों उपन्यास पढ़े होंगे, लेकिन आज जिस किताब के बारे मे हम जानने वाले है वो किताब इन सभी से थोडी अलग है। यह किताब टीवी मीडिया के पीछे की सच्चाई दिखाती है। इस किताब का नाम है नैना, जिसे लिखा है जाने माने पत्रकार संजीव पालीवाल ने। नैना किताब 2020 में प्रकाशित हुई थी। यह उपन्यास काल्पनिक है जो सम्पूर्ण मर्डर केस पर आधारित हैं। इस किताब की शुरुआत में जानी मानी पत्रकार और नेशनल न्यूज की एंकर की एक दिन हत्या कर दी जाती है। हत्यारों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं इंस्पेक्टर समर को। शुरुआती जाच पड़ताल में इंस्पेक्टर समर को यह पता लगता है कि नैना अपने ऑफिस में दो आदमियों के बेहद करीब थी।
पहला था गौरव, जिसको लेकर नैना ऐसा सोचती थी कि वह उससे प्यार करता है और जल्द ही उससे शादी करेगा। दूसरा था नवीन, जो सोचता था कि नैना उससे प्यार करती है और आगे चलकर वह मुझसे शादी करेगी लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि नैना खुद एक शादी शुदा औरत थी और एक बच्चे की मां भी। हत्या से ठीक एक दिन पहले नैना को गौरव के द्वारा दिए गए धोखे का पता चलता है और नैना गौरव को उसकी ज़िन्दगी बर्बाद करने की धमकी देती है। हत्या से ठीक एक दिन पहले नवीन को नैना के द्वारा दिए गए धोखे का पता चलता है। इसके बाद नवीन खुद को ठगा हुआ और अकेला महसुस करता है। हत्या से एक दिन पहले नैना अपने पति शरवेश को घर छोड़ने की धमकी देती है।
अब शक की सुई इन तीनों पर आकर रुकती है, लेकिन जैसे जैसे केस आगे बढ़ता रहता है शक की सुई कई लोगो पर जाती है। गौरव की बीवी, गौरव की बहन यहां तक कि एक अच्छे राजनेता का भी इसमें नाम आता है। जासूसी उपन्यास कुछ अलग तरीके से लिखे जाते है जहां पढ़ने वाले खुद को एक जासूस की भूमिका में ढाल लेते है। आधी से ज्यादा किताब पढ़ने पर आपको भी लगने लगेगा कि नैना का कत्ल आखिर किया किसने? आगे चलकर नैना के हत्यारों की तलाश उसके चरित्र के तलाश में बदल जाती है। आखिर नैना कौन है ? किस तरह की थी? नैना का चरित्र उपन्यास के उत्सुकता को बढ़ाते जाता है। धीरे धीरे इन सवालों का स्वरूप बदलता जाता है और हम यह सोचने में मजबुर हो जाते है कि जिस समाज में हम समानता और प्रगति की बात करते है, क्या अब भी इस समाज में महिलाओं को अपनी सफलता की कीमत चुकानी पड़ती है? साथ ही यह उपन्यास कई न्यूज चैनलों के पीछे की सच्चाई भी दर्शाता है। अगर आप भी किताबे, कहानियां, उपन्यास पढ़ने के शौकीन है तो आपको नैना उपन्यास जरूर पढ़ना चाहिए।
Comments
Post a Comment