किताबों से घिरी हुईं एक लड़की

किताबों से घिरी हुईं एक लड़की......






इस शहर में कितने लोग मिलें
सब भूल गए कुछ याद नहीं।
एक शख़्स किताबों जैसा था,
वो शख़्स ज़ुबानी याद हुआ।

     किसी भी लेख या कहानी की शुरुआत करना बड़ा मुश्किल है। लिखने वाला हमेशा असमंजस की स्थिति में रहता है कि कहाँ से शुरू करू ? ये शुरूआत ठीक उसी प्रकार की होती है जैसे एक बच्चा बस चलना सीख रहा हो। इस चलने में वो कई दफ़ा गिर जाता है। लिखने की शुरूआत भी ऐसे ही होती है। एक लेखक काफी कुछ लिखता है और मिटा देता है। कुछ लिखना चलना है और कुछ मिटाना फ़िर गिर जाना है। लेकिन एक वक्त पर वह अपना लिखने का आधार बना लेता है, ठीक उसी प्रकार जैसे एक बच्चा गिर-गिरकर अपने चलने का आधार बना लेता है। कार्य चाहें कोई भी हो लेकिन उसकी शुरुआत हमेशा दिमाग़ को सोचने पर मजबूर कर देती है। मुख्य कहानी पर आने से पहले हमेशा एक कहानी पहले से चलती रहती है जिसका संबंध सीधा मुख्य कहानी से होता है। कहीं से तो शुरुआत करनी ही थी इसलिए मैंने यहाँ से कर दी।

     अक्सर किसी नए दोस्त या व्यक्ती के साथ अचानक बाहर कहीं घूमने चले जाना मन में एक हल्कापन महसूस करवाता है। 

     मैं अपनी दूसरी किताब प्रकाशित करने में लगा हूँ। प्रकाशक से बात हो चुकी थी। सारा कुछ तय हो चुका था। प्रकाशक ने क़िताब के कवर पेज के बारे में बात की। कवर पेज का सुनते ही मुझे सहसा याद आया कि कुछ दिनों पहले मेरी जूनियर शिफ़ा खान (फर्स्ट ईयर स्टूडेंट) मुझसे कॉलेज कैंटीन में मिली थी। शिफ़ा ने मेरी पहली किताब के कवर पेज को देखकर कहा कि अगली बार ये मुझसे बनवाना। यह काम मैंने शिफ़ा को देना लाज़मी समझा।
     कवर पेज के सिलसिले में, मैंने शिफ़ा को 12 सितंबर 2023 को व्हाट्सएप पर मैसेज किया - 
     'Hi shifa.'
     करीब दो घंटे बाद मैसेज आया।
     'Hyyy.'
     'Kya kar rahe ho ?'
     'Abhi canteen mein ho.'
     अक्सर लोग व्हाट्सएप लैंग्वेज में hu और ho में फ़र्क नहीं समझते। वे कहीं पर भी हूँ (hu) और हो (ho) लगा देते है। दुनिया की रफ़्तार ने भाषा पर भी काफ़ी हद तक असर किया हैं। इस रफ़्तार ने बहुत सारी भाषाओं को अपने चपेट में ले लिया हैं। खैर, मैंने आगे लिखा - 
     'Tum book ka cover page design kar sakti ho ?'- मैंने कन्फर्म करने के किए पूछा।
     'Haa zaroor.'
     'Hindi mein likha hua padh leti ho tum ?'
     'Haa.'
     जिस कहानी के आधार पर कवर पेज डिजाइन करना था, मैंने वही कहानी शिफ़ा को भेज दी। कहानी पूरी देवनागरी हिंदी में लिखी हुई थी। मैंने उसे हिंदी के बारे में इसलिए पूछा क्योंकि वो हिंदी कम ही पढ़ती है। कहानी पर एक नज़र घूमाने के बाद शिफ़ा ने मिलकर कहानी पर बात करने के लिए कहा। हमने 13 दिसंबर को मिलने का सोचा। मुझे उस दिन कुछ काम आन पड़ा था सो मैं कॉलेज नहीं जा पाया था लेकिन शिफ़ा कॉलेज पहुँच चूकी थी। मैंने उसे सुबह ही sorry बोल दिया था लेकिन उसने मैसेज सीन नहीं किया था। उसके कॉल करने पर भी मेरे पास एक sorry तैयार था। कभी-कभी माफ़ी मांगने के बाद भी मन पूरी तरह से हल्का महसूस नहीं करता है। मन के किसी एक कोने में एक टीस बची रहती है। किसी को मिलने का वादा करके उसे बाद में मना कर देना सचमुच बुरा लगता है। मैंने यह गलतियां अपने जीवन में बहुत कम ही की हैं। 13 तारीख वाली मुलाकात नहीं हो पाई थी और फिर बीच में शिफ़ा का इम्तिहान भी था। हमने 16 दिसंबर की तारीख फिक्स की। इस बार मैंने शिफ़ा से मिलने के अलावा और किसी काम को प्राथमिकता नहीं दी थी। 

16 दिसंबर 2023
  
     मैंने कॉलेज में पहुँचते ही उसे कॉल किया। वह रीडिंग रूम में बैठी थी। उसका व्हाट्सएप पर मैसेज भी आया हुआ था कि वह रीडिंग रूम में है, लेकिन मैं देख नहीं पाया, शायद मेरा ध्यान उस मैसेज पर नहीं गया था। मैंने रीडिंग रूम के रजिस्टर में अपनी एंट्री की। हमेशा की तरह उस दिन की तारीख़ और एक घिसा पिटा साइन जिसे सिग्नेचर कहो या ऑटोग्राफ, एक ही बात है। मेरे नाम के ऊपर शिफ़ा का ही नाम लिखा हुआ था। हम दोनों बैठकर कवर पेज के डिजाइन पर चर्चा करने लगे। मैंने उसे स्टोरी पढ़ने को कहा था लेकिन उसने स्टोरी नहीं पड़ी थी। उसने कहा कि बहुत शुद्ध हिंदी लिखी है। पढ़ने में कठिनाई आ रही थी इसलिए मैंने सिर्फ़ एक पेज ही पढ़ा है। जब शिफ़ा ने बताया कि उसने ऊपर की 7- 8 लाइन पढ़ी है, तब मैं मन ही मन हंसने लगा और सोचने लगा कि इसे तो एक पेज नहीं कहते हैं। खैर, मैंने पूरी कहानी शिफ़ा को शॉर्टकट में बता दी। वैसे भी आजकल शॉर्टकट का ज़माना है। कहानी बताने के कुछ देर बाद हम दोनों कवर पेज के बारे में विचार-विमर्श करने लगें। मुझे उसपर पूरा भरोसा था कि वो ये काम जरूर करेगी। एक सीनियर होने के नाते मेरा भी फर्ज है कि जूनियर को अपने किसी काम में शामिल करू। 

     शिफ़ा को किताबें पढ़ने का खूब शौक है। उसने इंग्लिश लिटरेचर पढ़कर ही अपनी इंग्लिश सुधारी है। उसकी इंग्लिश वाकई में अच्छी है। न्यूजपेपर और किताबें किसी भी भाषा को सीखने के लिए सबसे अहम ज़रिया है। न्यूज़पेपर का तो मुझे नहीं पता लेकिन शिफ़ा किताबें जरूर पड़ती है और इसी कारण से उसकी इंग्लिश भाषा में पकड़ भी अच्छी है। जो लोग किताबें पढ़ने में रुचि रखते हैं या पढ़ते है, मुझे भी ऐसे लोगों से बातें करने में आनंद मिलता है। बातें भी हो जाती हैं और ज्ञान भी मिल जाता है।

     मैं अक्सर किताबें खरीदने के लिए मुंबई की कुछ लाइब्रेरी में जाता रहता हूँ। सांताक्रुज में स्थित 'पृथ्वी थिएटर' में, मैं अक्सर किताबें खरीदने जाता हूँ। हम दोनों की बातों में किताबों का और पुस्तकालय का जिक्र छिड़ ही जाता है। मैंने मुंबई के सीएसटी में बसे 'किताब खाना' पुस्तकालय की बात छेड़ी थी। पुस्तकालय का नाम सुनते ही शिफ़ा वहाँ जाने के लिए आतुर हो गई थी। मैं अकेला कहीं जाने के लिए कभी निकलता नहीं हूँ लेकिन शिफ़ा तैयार थी लिहाज़ा मैंने भी मना नहीं किया। उसे भी शाम चार बजे तक कुछ काम नहीं था और मुझे भी।

     हमने सीएसटी (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) जाने के लिए लोकल ट्रेन का सहारा लिया। वैसे उसके पास एक्टिवा थी लेकिन साथ में एक समस्या भी थी। उसने अभी तक अपना लाइसेंस नहीं बनवाया था। ट्रैफिक पुलिस ने कई दफ़ा उसका चलान काटा है। हमने एक्टिवा से जाने का रिस्क नहीं लिया। ट्रेन से जाना ही बेस्ट था। जब हम जीटीबी स्टेशन (हर्बल लाइन का एक लोकल स्टेशन 'गुरु तेज बहादुर नगर') पर बैठे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तब वह बता रही थी कि उसने किताबों में भी गालियां लिखी हुई देखी हैं। जब उसने पहली बार चेतन भगत के किसी उपन्यास में गाली पढ़ी तब वह आश्चर्यचकित हुई, क्योंकि उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि किसी क़िताब में भी गाली लिखी जा सकती है। किताबों में गाली, यह सच में आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है। उसने मुझे बताया कि उसकी फ्रेंड के घर पर कुछ किताबें है। उसने अपना दाहिना हाथ कंधे तक उठाते हुए कहा कि "शायद इतनी किताबें है उसके घर।" हम इंसानों की बातें कभी खत्म नहीं होती है चाहें रुक-रुक कर बातें करो या लगातार। जब तक ट्रेन नहीं आ रही थी हम दोनों बातें ही कर रहे थे। जब ट्रेन आई तब शिफ़ा लेडीज़ कोच में चढ़ गई और मैं जेंट्स में। वैसे दूसरे शहरों के लोगों को बता दूँ कि मुंबई, लोकल ट्रेन के बिना ठीक वैसी ही है जैसे बिना आत्मा का शरीर।

     हम दोनों सही सलामत सीएसटी स्टेशन पहुँच चुके थे। मुख्य मार्ग से होकर और सक्रिय गलियों का सहारा लेकर मैं उसे 'किताब खाना' तक ले गया। उसने पहले कभी 'किताब खाना' पुस्तकालय नहीं देखा था। कुछ देर चलने के बाद हम दोनों ने किताबों की दुनिया में अपने कदम रखे। अंदर इंसान किताबों के इर्द गिर्द ऐसे मंडरा रहे थे जैसे कोई तितली फूलों के ऊपर मंडराती हो। किसी पुस्तक प्रेमी के लिए क़िताब फूल की तरह ही होती है। क़िताब के अंदर लिखी हुई बातें फूल के रस के समान है। उस रस को पाठक पूरा पी लेना चाहता हैं। हम दोनों ने अपने बैग उतारकर एक कोने में रख दिए। इंग्लिश की कुछ किताबों पर सबसे पहले नज़र गई। लेखक अमीश त्रिपाठी और भावना रॉय की एक क़िताब सामने रखी हुई थीं। किताब नई थी इसलिए शिफ़ा को इस किताब के बारे में नहीं पता था। किताब का नाम 'IDOLS' (आइडल्स) था जिसे अमीश और भावना दोनों ने मिलकर लिखा था और यह क़िताब हाल ही में प्रकाशित हुई है। शिफ़ा ने टेबल पर रखी हुई कुछ किताबों पर अपने हाथ फेरे। लगा, जैसे वो, अभी इसी वक्त सब कुछ पढ़ लेना चाहती हो। अक्सर किताबों के प्रेमी पुस्तकालय में रखी सभी किताबों को एक साथ पढ़ लेने की चाह रखते हैं। ये मुमकिन नहीं है लेकिन चाह रखने में क्या जाता है। उसने मुझे हर बार की तरह काफ़ी सारी किताबें पढ़ने के लिए सजेस्ट की। हर सजेशन के बाद, मैं मुस्कुरा देता। मुस्कुराना एक अच्छी कला है और इसका मतलब लगभग "हाँ" से ही होता है। उसे सचमुच किताबों का अच्छा नॉलेज है। जब वह किसी क़िताब के बारे में बता रही होती है तब मैं उसे टोकता नहीं हूँ। उसने काफ़ी सारी किताबों की फोटोस ले ली और अपनी गैलरी में रख ली। शायद आने वाले दिनों में शिफ़ा इन किताबों को पढ़ेगी।

     हम हिंदी सेक्शन में कुछ देर किताबों के बीच रहे। मुझे एक दो किताबें खरीदनी थी। मैं किताबों को निकालकर कुछ पन्ने उलट रहा था। यहाँ आकर मैं खाली हाथ नहीं जा सकता था। कभी हरिवंशराय बच्चन की 'मधुशाला' कविता संग्रह निकालकर देखी तो कभी कुछ उपन्यास के शुरुआत की चंद पंक्तियां पढ़कर वापस रख दी। कुछ किताबों को देखकर सोचा कि अगली बार आऊंगा तो लेकर जाऊंगा। पिछली बार भी यही सोचकर कुछ किताबें फिर रख दी थी, अब याद ही नहीं आ रहा कि किस क़िताब को खरीदने की सोचा था। 


( इर्द गिर्द किताबों का पहाड़ और बीच में शिफ़ा ) 


     शिफ़ा वहीं कुर्सी पर बैठकर दिलीप कुमार की कोई भारी-भरकम, मोठी सी किताब उठाकर पढ़ रही थी या यूं कह सकते है कि सिर्फ ऊपर-ऊपर से नज़र घूमा रही थी। वह चारों ओर से किताबों से घिरी हुईं थी। मैंने उसकी एक फ़ोटो ले ली। मेरे फ्रेंड सर्कल में सिर्फ़ शिफ़ा ऐसी लड़की है जो किताबों से इतना लगाव रखती हैं। मैं समझ नहीं पा रहा था कि कौन सी किताब खरीदू ? हम दोनों सीढ़ी चढ़कर ऊपर वाले फ्लोर पर चले गए जहाँ कुछ और किताबें रखी हुई हैं।
( किताब खाना का सेकंड फ्लोर )

     शिफ़ा ने ऊपर जाकर भी एक किताब उठाई और कुर्सी पर बैठकर इत्मीनान से पढ़ने लगी। पुस्तकालय में कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स भी थे जो किताबों के साथ फोटोस खिंचवा रहे थे। मैं ओशो और रॉबिन शर्मा की कुछ किताबों के पन्नों को उलट रहा था। तभी रोबिन शर्मा की एक किताब में मुझे एक बहुत अच्छा पैराग्राफ मिला। जिसमें लिखा था - Doing the same things every day will not deliver new results. To change the results you are getting, you must change the things you are doing. 

     हम दोनों फिर नीचे आए और हिंदी की किताबों के बीच चले गए। मैंने दो किताबें खरीद ली। एक मानव कौल की लिखी 'रूह' जो कश्मीर पर लिखा हुआ एक यात्रा वृतांत है और दूसरी मधु कांकरिया द्वारा लिखित 'ढलती सांझ का सूरज' जो भारतीय किसानों पर लिखा गया बेहतरी उपन्यास है। किताबें खरीदने के बाद हम दोनों 'किताब खाना' से बाहर निकल ही रहें थे कि शिफ़ा को एक मैगज़ीन दिखी जिसमें भारत की तमाम बड़ी हस्तियों के बारे में कुछ लिखा हुआ था और साथ में उनकी फोटोस भी थी। शिफ़ा मैगज़ीन में और किसी को नहीं बल्कि अपने सबसे चहते कलाकार शाहरुख़ खान को ढूंढ रही थी। वह शाहरुख़ खान की जबरी फैन है। शाहरुख़ खान की नई मूवी आने पर शिफ़ा पहले दिन के पहले शो की टिकट बुक करती है। मूवी 'डंकी' के लिए भी वह कब से बेताब है। फिल्म 'जवान' उसने कई बार देख ली है। उसने कुछ पेज पलटे और एक पेज पर तीनों खान के बारे में कुछ लिखा हुआ था। उसने कुछ देर नज़रे घुमाई और बाद में मैगज़ीन को रख दिया। शायद उसने पढ़ लिया था। 

     स्टेशन जाते हुए भी हमारी बीच में खूब बातचीत हुई। मैंने खाने का पूछा तो उसने मना कर दिया। उसे भूख नहीं थी। आगे चलकर हम दोनों ने एक-एक गिलास गन्ने का जूस पिया। साथ घूमना हमेशा दो इंसानों को क़रीब लाता है और उन्हें समझने में मदद करता हैं। इस घूमने में हम एक-दूसरे को थोड़ा बहुत जान पाते हैं। मुझे पता चला कि शिफ़ा अपने दोनों भाइयों से बड़ी हैं, उसे खाना बनाना अभी अच्छे से नहीं आता है, उसे क्रिकेट काफ़ी पसंद है और वो क्रिकेट खेलती भी है। बेटिंग उसे अच्छे से आती है लेकिन बोलिंग करते वक्त वो कुछ ज्यादा ही वाइड बोल डाल देती है। खेल में रूचि होने के कारण उसका शरीर भी स्वस्थ है और वह एक फुर्तीली लड़की है, जिसके अन्दर आलस नहीं है। उसने अपना एक मज़ेदार किस्सा मुझे सुनाया। किस्सा सुनकर मैं हँसी रोक नहीं पाया। यह बात उसके स्कूल के दिनों की है जब उसने मराठी विषय से बचने के लिए बीमार होने का नाटक किया था। उस वक्त उसका सब्जेक्ट BAMMC नहीं था लेकिन उसने एक्टिंग अच्छी की थी। शिफ़ा दो दिन तक हॉस्पिटल में एडमिट रही। डॉक्टर परेशान थे कि आखिर इस लड़की को हुआ क्या है ? इस नाटक के सामने डॉक्टर्स की डिग्री भी काम नहीं आई। डॉक्टर्स ने चेक किया पर सब कुछ नॉर्मल आया। ये वाकई मज़ेदार किस्सा था, जिसे सुनकर शिफ़ा और मैं खूब हँसे। यही किस्से और कहानियां हमारे जीवन को और बेहतर बनाते हैं। 
     ट्रेन में बैठकर उसने लेखक अमीश और चेतन की किताबों के बारे में बताया। मुझे जितना कुछ पता था मैंने भी बता दिया। 

     किताबें हमारे जीवन में बदलाव लाती है। हमारी कल्पनाशक्ति को मजबूत बनाती है, हमारा नज़रिया बदल देती हैं, एक अच्छा वक्ता बना देती है जिसे सब सुनना पसंद करते है, एक अच्छा श्रोता बनाती है। किताबें आपको विनम्र बना देती है जिससे आप में एक विनम्रता आ जाती है और सबसे बड़ा बदलाव, हमें एक दूसरे की भावनाओं से जोड़ती हैं और एक अच्छा दोस्त व इंसान बना देती है। 

     शिफ़ा को जीटीबी स्टेशन पर उतरना था। उसके ट्रेन से उतरते वक्त मैंने उसे हाथ हिलाकर अलविदा कहा। उसे अलविदा कहने के बाद ट्रैन और मैं दोनों स्टेशन छोड़ चूके थे। ट्रैन अपनी रफ़्तार से सभी को पीछे छोड़ रही थी। ट्रेन जैसे-जैसे आगे बढ़ती रहती है वैसे-वैसे हमारा जिया हुआ सबकुछ अतीत में तब्दील होता जाता हैं। शिफ़ा से मिलना, उसके साथ 'किताब खाना' जाना, दोनों के बीच संवादों की खुशबू उठना, सड़क किनारे ज्यूस पीना जैसे इन सभी यादों को ट्रेन ने अतीत में परिवर्तित कर दिया था। लेकिन ये भी सत्य है, कि किसी भी चीज़ का अतीत होना उतना ही ज़रूरी है जितना सूरज का डूब जाना और अगली सुबह फिर आ जाना। 


रविंद्र मुंडेतिया  


This article is also available in English.

     Is shahar me kitne log milen
     Sab bhul Gaye kuch yaad nhi.
     Ek shakhs kitabon jaisa tha
     Vo shakhs jubani yaad hua.

     It is very difficult to start any article or story. The writer is always in a state of confusion as to where to start? This beginning is just like a child just learning to walk. While walking, he falls many times. Writing also starts like this. A writer writes and erases a lot. To write something is to walk and to erase something is to fall again. But at some point he establishes a basis for his writing, just as a child establishes a basis for walking by falling. Whatever the work may be, its beginning always forces the mind to think. Before coming to the main story, there is always a story going on beforehand which is directly related to the main story. I had to start somewhere, so I started from here.
     Often suddenly going out somewhere with a new friend or person gives a feeling of lightness in the mind.
     I am in the process of publishing my second book. Had talked to the publisher. Everything had been decided. The publisher talked about the cover page of the book. As soon as I heard the cover page, I suddenly remembered that a few days ago my junior Shifa Khan (first year student) had met me in the college canteen. Shifa looked at the cover page of my first book and asked me to get it made next time. I considered it necessary to give this work to Shifa.
     Regarding the cover page, I messaged Shifa on WhatsApp on 12 September 2023 -
     'Hi Shifa.'
     The message came after about two hours.
     'Hyyy.'
     'What are you doing?' ( Kya kar rahe ho ? ) 
     'now is in the canteen.' ( Abhi canteen mein ho .) 
     Often people do not understand the difference between hu and ho in WhatsApp language. They add 'hu' ( हूँ ) and 'ho' ( हो ) anywhere. The pace of the world has also affected the language to a great extent. This speed has engulfed many languages. Well, I wrote further -
     'Are you able to design the cover page of the book ?'- I asked to confirm.
     'Haa zaroor.'
     'Have you read what is written in Hindi ?'
     'Haa.'

     I sent the same story to Shifa on the basis of which the cover page was to be designed. The entire story was written in Devanagari Hindi. I asked her about Hindi because she hardly reads Hindi. After taking a look at the story, Shifa asked to discuss the story together. We thought of meeting on 13th December. I had some work to do that day so I could not go to college but Shifa had already reached college. I had told him sorry in the morning itself but he had not seen the message. Even when he called, I had an apology ready. Sometimes even after apologizing, the mind does not feel completely light. A pain remains in some corner of the mind. It feels really bad to promise to meet someone and then refuse to do so. I have made these mistakes very rarely in my life. The meeting scheduled on 13th could not take place and then there was Shifa's examination in between. We fixed the date of 16th December. This time I had not given priority to any other work except meeting Shifa.

     16 December 2023
  
     I called him as soon as I reached college. She was sitting in the reading room. There was also a message from him on WhatsApp that she was in the reading room, but I could not see it, perhaps my attention was not drawn to that message. I made my entry in the register of the reading room. As always, the date of that day and a worn-out sign, whether called a signature or an autograph, are the same thing. Shifa's name was written above my name. We both sat down and started discussing the design of the cover page. I had asked him to read the story but she had not. She said that very pure Hindi has been written. It was difficult to read so I have read only one page. When Shifa told that she had read the above 7-8 lines, then I started laughing in my mind and started thinking that this is not called a one page. Well, I told the whole story to Shifa in shortcut. Anyway, nowadays it is the era of shortcuts. After some time of telling the story, both of us started discussing about the cover page. I had full faith in her that she would definitely do this work. Being a senior, it is my duty to involve the juniors in some of my work.

     Shifa is very fond of reading books. She has improved his English by reading English literature. Her English is really good. Newspapers and books are the main medium for learning any language. I don't know about newspapers but Shifa definitely reads books and that is why her command of English language is also good. I also enjoy talking to people who are interested in reading or have read books. Conversations happen and knowledge is also gained.

     I often visit some libraries in Mumbai to buy books. I often go to 'Prithvi Theatre' located in SantaCruz to buy books. The mention of books and the library always comes up in our conversations. I talked about the 'Kitab Khana' library located in Mumbai's GST. As soon as she heard the name of the library, Shifa was eager to go there. I never go anywhere alone but Shifa was ready so I also did not refuse. She also had no work till four in the evening and so did I.

     We took the local train to reach CST (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus). Although she had an Activa, there was a problem with it. She had not yet got her license. The traffic police has fined him several times. We did not take the risk of going with Activa. It was best to go by train. While we were sitting at GTB station (a local station of Harbour Line, Guru Tegh Bahadur Nagar) waiting for the train, she was telling us that she had seen abuses written in books also. When she read abuse in any of Chetan Bhagat's novels for the first time, she was surprised because she could not believe that abuse could be written even in a book. Abuse in books, it's really surprising. She told me that she had some books at his friend's house. She raised her right hand on his shoulder and said, "she has a lot of books at home". We humans never end our conversations, whether we talk intermittently or continuously. We both kept talking until the train was coming. When the train arrived, Shifa boarded the ladies coach and I boarded the gents. By the way, let me tell the people of other cities that Mumbai without local trains is like a body without a soul.

     Both of us had reached CST station safely. Via the main road and through active lanes, I took him to 'Kitab Khana'. She had never seen a 'Kitab Khana' library before. After walking for some time, both of us entered the world of books. Inside, people were hovering around the books like butterflies hovering over flowers. For a book lover, a book is like a flower. The things written inside the book are like the nectar of flowers. Readers want to drink that nectar completely. We both took off our bags and kept them in a corner. I first looked at some English books. A book by writers Amish Tripathi and Bhavana Roy was kept in front. The book was new so Shifa did not know about it. The name of the book was 'IDOLS' which was written jointly by both Amish and Bhavana and this book has been published recently. Shifa ran her hands over some books kept on the table. It seemed as if she wanted to read everything right now. Often book lovers wish to read all the books kept in the library together. It's not possible but what's the point in thinking ? Like every time, she suggested me some books. After every suggestion, I would smile. Smiling is a fine art and it almost means "yes". She really has good knowledge of books. I don't interrupt her when she is talking about a book. She took photos of many books and kept them in her gallery. Perhaps Shifa will read these books in the coming days.

     We stayed among the books for some time in the Hindi section. I had to buy a couple of books. I took out the books and was turning some pages. I couldn't go home empty handed from here. Sometimes I read Harivansh Rai Bachchan's 'Madhushala' poetry collection and sometimes I put it back after reading the first few lines of the novel. After seeing some books, I thought that next time I come, I will take them with me. Last time too, I had kept some books back after thinking the same, now I can't remember which book I had thought of buying. Shifa was sitting on the same chair and reading a heavy book by Dilip Kumar or we can say that she was just glancing superficially. She was surrounded by books from all sides. I took a photo of Shifa. Shifa is the only girl in my friend circle who is so fond of books. I couldn't figure out which book to buy ? Both of us climbed the stairs and went to the upper floor where some more books were kept. Shifa also went upstairs and picked up a book and sat on the chair and started reading leisurely. There were also some college students in the library who were getting photographs taken with the books. I was turning the pages of some books by Osho and Robin Sharma. Then I found a very good paragraph in a book by Robin Sharma. In which it was written - Doing the same things every day will not deliver new results. To change the results you are getting, you must change the things you are doing.

     Both of us then came down and went among the Hindi books. I bought two books. One is 'Rooh' written by Manav Kaul, which is a travelog written on Kashmir and the other is 'Dhalti Sanjh Ka Suraj' written by Madhu Kankaria, which is a betterment novel written on Indian farmers. After buying books, both of us were coming out of 'Kitab Khana' when Shifa saw a magazine in which something was written about all the big personalities of India and their photos were also there. Shifa was looking for none other than her favorite actor Shahrukh Khan in the magazine. She is a big fan of Shahrukh Khan. When Shahrukh Khan's new movie comes out, Shifa books tickets for the first show of the first day. She has been desperate for the movie 'Dunki' for a long time. She has watched the film 'Jawaan' many times. She turned some pages and on one page something was written about the three Khans. She glanced for a while and then put the magazine away.

     We had a lot of conversations while going to the station. When I asked for food, She refused. She was not hungry. Later, both of us drank a glass of sugarcane juice. Traveling together always brings two people closer and helps them understand. In this outing we get to know each other a little. I came to know that Shifa is older than both her brothers, she doesn't know how to cook yet, she likes cricket a lot and also plays cricket. She knows betting well but while bowling she bowls too wide. Due to her interest in sports, her body is also healthy and she is an active girl who is not lazy. She told me a funny story about her. I couldn't stop laughing after hearing the story. This incident happened during his school days when she pretended to be ill to avoid Marathi subjects. At that time her subject was not BAMMC but she did good acting. Shifa remained admitted in the hospital for two days. The doctors were worried as to what had happened to this girl ? Even a doctor's degree was of no use in front of her drama. Doctors checked but everything came back normal. This was really a funny story, which Shifa made and I laugh a lot. These tales and stories make our lives better.

     While sitting in the train, she talked about the books of writers Amish and Chetan. I told whatever I knew.

     Books bring change in our lives. It strengthens our imagination, changes our perspective, makes us a good speaker whom everyone likes to listen to, makes us a good listener, books make you humble which brings a humility in you and the biggest change, connects us with each other's feelings and makes us a good friend and human being.

     Shifa had to get down at GTB station. I waved goodbye to him as she got off the train. After saying goodbye to her, the train and I both left the station. The train was leaving everyone behind with its speed. As the train keeps moving forward, everything we have lived in turns into the past. Meeting Shifa, going for 'Kitab Khana' with her, The fragrance of dialogue between the two, drinking juice on the roadside, As if all these memories had been transformed into the past by the train. But it is also true that the past of anything is as important as the sun setting and coming back the next morning.

Translated by - Amisha Karmakar 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

मेट्रो... उन दिनों ( 'इकिगाई' वाली लड़की ) - 1

सवाल भी मैं और जवाब भी मैं

मेट्रो... उन दिनों ( कहानी काव्या की ) - 4