Posts

Showing posts from December, 2024

शाम सागर किनारे

Image
यूँ तो मुंबई शहर अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यहाँ ऊंची ऊंची इमारतें है, खुले बाग है, मंदिर है, मस्जिद है, चर्च है, और एक मन लूभावी समुद्र तट है। मुंबई का पश्चिमी समुद्र तट लंबा और लोगों की चहल पहल से भरा रहता है। ख़ासकर शाम के वक्त। शाम के वक्त मुंबई के तटों पर लोगों की चहल पहल देखने को मिल जाती है। परिवार के लोग, दोस्तों की टोली, प्रेमी जोड़े और कुछ ऐसे लोग जो सिर्फ समुद्र को निहारने आते है या अपने मन को हल्का करने के लिए। मुंबई के सभी पश्चिमी तटों पर लगभग मैं कई बार जा चुका हूँ। बहुत बार घूमने पर शहर अक्सर छोटा लगने लगता है। फिर आप किसी भी जगह पर जाने के लिए ज्यादा सोचते नहीं हो। बस मन किया और चल दिए।  ( वो आई और लहरों के ठीक सामने बैठ गई ) सागर का किनारा एक ऐसी जगह है, जिसको देखकर मैं मन की गहराइयों में डूब जाता हूँ। जिस प्रकार एक मछली पानी की गहराइयों में गोते लगाती है ठीक उसी प्रकार मैं भी समुद्र की लहरों और उसकी लहरों से उठने वाली आवाजें सुनकर मन की गहराइयों में गोते लगाने लगता हूँ। समुद्र का रंग, इसका विशाल स्वरूप, इसकी सुंदरता मुझे अपनी ओर खींचती है। ...