Posts

Showing posts from January, 2026

चाय के साथ मस्का पाव क्यों ?

Image
  दिन भर ऑफिस में कंप्यूटर के सामने नजरे गढ़ाने के बाद जब लॉग आउट का वक्त होता तब मन में एक खुशी जरूर रहती है। ऑफिस का दिन खत्म होते ही घड़ी में बजते है 6. कंप्यूटर बंद, बैग कंधे पर, और दिल में एक ही ख्याल - चाय और वो! मैं मेरी सह कर्मचारी के साथ जो सह कर्मचारी कम और मेरी दोस्त ज्यादा है, उसके साथ चाय की टपरी पर आ जाता हूँ। चाय की टपरी पर गप्पे लड़ाना और सुख दुःख साझा करने का निर्णय हम दोनों का रहता है। हम दोनों का इस तरह मिलना शाम का हिस्सा बन चुका है। दो कप चाय, एक प्लेट मस्का पाव - बस इतना ही, लेकिन इसमें छुपा है सारा जादू। ये सिर्फ खाना-पीना नहीं, ये है वो वक्त जब दुनिया रुक सी जाती है। ऑफिस की टेंशन, डेडलाइन्स का प्रेशर, बॉस की डाँट - सब यहाँ भुला दिया जाता है। मैं हमेशा दो कप चाय के साथ एक मस्का पाव ऑर्डर कर देता हूँ। क्यों ? क्योंकि सिर्फ दो कप चाय से बातें जल्दी खत्म हो जाती है। सिर्फ दो कप चाय से निहारने का वक्त नहीं मिलता है। सिर्फ दो कप चाय से फ्लर्ट आधा अधूरा रह जाता है और इन्हीं सभी को एक मुकाम तक पहुंचाने के लिए जरूरत पड़ती है एक मस्का पाव की। मस्का पाव का वो नमकीन मस...