"तुम पीते हो सिगरेट ?"



किसी इन्सान की आंखों में सपनों का होना ही ये तय करता हैं कि वो इन्सान जिंदा है या मुर्दा। बिना सपनो के जीने वाला इन्सान मुर्दे के बराबर होता है।



     ये मेरी शिफा के साथ दूसरी मुलाकात थी। इससे पहले हम दोनों सीएसटी में स्थित 'क़िताब खाना' गए थे। हालाकि वो कभी कभार कॉलेज के कैम्पस में नज़र आ जाती है। एक ऐसी दोस्त जो खास लगती है अपनी बातों से, अपनी मुस्कुराहट से, अपने अंदाज से। हमने दादर, शिवाजी पार्क के यहां कुछ देर वक्त गुजारने की सोची। शिफा जॉब पे थी। उसने आखिरकार आज वक्त निकाल ही लिया। हम दोनों जीटीबी स्टेशन के नजदीक मिलें। उसने गहरे आसमानी रंग की टी-शर्ट और जींस पेंट पहन रखी थी। हमेशा की तरह ये ड्रेस भी उसके ऊपर जच रही थी। शिफा हेलमेट, मास्क और चस्मा लगाए अपनी एक्टिवा पर बैठी, मेरा इंतजार कर रही थी, हालाकि इसके पहले मैं उसका इंतजार कर रहा था। पांच बजकर दस मिनिट पर हम लोग जीटीबी से निकले। शिफा बड़े अच्छे से एक्टिवा चलाती है। शिफा उन लडकियों में से नहीं हैं जो ब्रेक मारने से पहले अपने पैरों को जमीन पे रगड़ने लगती है। 

( शिवसेना भवन ) 

     छह बजे के करीब हम लोग दादर 'शिवाजी पार्क' पहुंचे। लोगों का जमावड़ा था। जुलाई का महीना। बादलों से घिरा संपूर्ण आसमान। ठंडी हवा तेज गति से बह रही थी। हवा के माध्यम से उठती लहरें और उसके ऊपर धुंधला दिखाई देता वर्ली-सी लिंक।

(वर्ली-सी लिंक )

     हम चलते हुए ऐसी जगह ढूंढ रहे थे जहां ज्यादा लोग बैठे न हो। घुटनों तक बनी दीवार पर चढ़कर शिफा टेट्रापोड आकर वाले पत्थरों पर जाकर बैठ गई। मुंबई के कुछ तटों पर पाए जाने वाले ये पत्थर दिखने में खास होते है, जिनके चार पाव होते है या फिर चार हाथ। इन पत्थरों का उपयोग पानी की लहरों को रोकने के लिए किया जाता है। मैं भी दूसरे पत्थर पर बैठ गया। मैं काली टी-शर्ट और पेंट पहना हुआ था। वहां काफ़ी प्रेमी जोड़े बैठे हुए थे। हाथों में हाथ लिए, कंधे पर सिर रखे हुए और कुछ छतरी से अपने आप को दुनिया की नज़रों से बचाकर एक चुंबन के लिए। 

मुंबई की गगनचुंभी इमारते और मुस्कुराती हुई शिफा ) 

     कुछ देर की खामोशी, जो अक्सर मेरे साथ आए हुए लोगों को देखने को मिलती है। एक चुप्पी जो हमेशा सोचती रहती है क्या पूछे ? शिफा ने अपने बालों में लगे क्लिप को हटा दिया। कुछ केश बार बार उड़कर उसके चेहरे पर आ रहे थे। शिफा ने बालों को रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पा रही थी। मैंने लहरों को देखा जो अपनी पूरी ताकत से किनारे पर लगे पत्थरों से टकरा रही थी। लहरों के टकराव से किनारे पर हल्का सा कंपन हो रहा था। मुझे ताकत से याद आया भारतीय क्रिकेट टीम का जिन्होंने टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप जीतने के लिए पूरी शक्ति लगा दी थी। 

     शिफा से मिलो और क्रिकेट की बातें न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। और वो ठहरी क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रशंसक। मैंने बात छेड़ दी क्रिकेट मैच को लेकर। हार्दिक और सूर्यकुमार को लेकर बातें हुई जो कि लाज़मी था। उस दिन दोनों ही टीमों के खिलाडियों की आंखों से आंसु देखने को मिलें थे। एक टीम जो पहली बार वर्ल्ड कप की ट्राफी उठाने के लिए लड़ रही थी और दूसरी टीम पिछले वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार को भुलाने के लिए और इस बार जीतने के प्रयत्न में लगी थी। इस जीत के बाद पूरा देश एक हो गया था। न जानें कितने ही खिलाड़ियों और लोगों का सपना पूरा हुआ था उस मैच के बाद। 

     हल्की बूंदा बांदी शुरु हो गई थी। बरसात की बूंदे मेरे चश्मा के कांच पर आकर गिर रही थी जिससे मुझे देखने में समस्या हो रही थी। शिफा को देखू तो कांच पर गिरी बूंदे बीच में दिख रही थी। मैंने अपना चश्मा निकाला और टी-शर्ट के पहले बटन पर लटका दिया। 

     फिर चुप्पी। मैंने इधर उधर देखा ये सोचने के लिए कि अब क्या पूछू ? कुछ बच्चें जिनकी उम्र होगी तक़रीबन पंद्रह से सोलह साल। वे पत्थरों पर बैठें सिगरेट पी रहे थे। बड़ी आसानी से वे सिगरेट का कश ले रहे थे और धुआ बाहर निकाल रहे थे। अब की बार शिफा ने अपने सपनों को लेकर बात छेड़ी। वो सपने जो खुली आंखों से देखे जातें हैं और सोने नहीं देते है। हम इन्सान बिना सपनों के क्या होंगे ? शायद कुछ भी नहीं। किसी इन्सान की आंखों में सपनों का होना ही ये तय करता हैं कि वो इन्सान जिंदा है या मुर्दा। बिना सपनो के जीने वाला इन्सान मुर्दे के बराबर होता है।

     सिर्फ पानी व पसीने में बड़ा अंतर होता है, 
     पत्थर व नगीने में बड़ा अंतर होता हैं। 

     मुर्दा घड़ियों की तरह सांस लेने वाले, 
     सांस लेने में व जीने में बड़ा अंतर होता है।

     आप जी रहे हो क्योंकि आपकी आंखों में सपना है जो आपको जीने के लिए मजबूर करते है। शिफा की आंखों में भी सपने हैं। शिफा ने मेरे साथ कुछ बातें साझा की या फिर उसे लगा कि रविंद्र के साथ बातें साझा की जा सकती है। वो बातें और सपने जो सबके साथ हम अक्सर साझा नहीं कर सकते है। इस भरोसे के साथ हम साझा करते है कि यह व्यक्ति किसी और को ये बातें नही बताएगा। न जानें मेरे पास कितने लोगों की सीक्रेट बातें होगी।
 
(अंकल चना जोर गरम बना रहे है ) 

     शिफा का ध्यान सहसा पास खड़े एक व्यक्ती पर गया जो चना जोर गरम बेच रहा था। उसने कहा -
"हे... वो खाते है। मस्त लगता है।"

     मैं उठकर उनके पास गया और बीस का चना जोर गरम लेकर आया। पैसें देते समय मेरा अचानक संतुलन बिगड़ा और मैं पीछे की तरह झुक गया। मैं पत्थर से गिर जाता अगर शिफा हाथ पकड़कर थोड़ा उसकी तरफ़ खींच न लेती। ओह.. मुझे अब ब्लॉग लिखते हुए याद आया कि मैं शिफा को थैंक्स कहना ही भूल गया था। 

कागज़ की पुड़की में चना जोर गरम  )

     शिफा प्रेम पर आधारित किताबें घर में नहीं पढ़ पाती हैं क्योंकि उसके पापा को पसंद नहीं कि उनकी बेटी इन सब विषयों पर किताबें पढ़े। मेरी दोनों किताबों का कवर पेज प्रेम को ही दर्शाता है लिहाज़ा यही कारण है कि उसने अभी तक मेरी एक भी क़िताब पढ़ी नहीं है। लेकिन मैंने अब सोच लिया, आने वाली क़िताब का कवर पेज और नाम कुछ ऐसा रखूंगा जो अच्छा होगा न कि प्रेम को दर्शाए। कम से कम इससे मेरा एक पाठक तो बढ़ेगा। 

      हम 'सी लिंक सनसेट प्वाइंट' की ओर जाने लगे। वहां पुलिस भी खड़ी थी। हम दोनों इस वक्त पानी के क़रीब थे। मैंने अपना फ़ोन निकाला और शिफा की कुछ तस्वीरें खींचने लगा। वो अपने बालों में हाथ फेर रही थी। उसने एक दफा बड़ा अदब से कैमरे में देखा जिसको मैंने अपने फोन में कैद कर लिया था। सेल्फी लेने की बारी आई तो उसने स्नैपचैट पर से सेल्फी लेना बेहतर समझा। हालाकि मैंने उसे कहा कि बिना स्नैपचैट के भी तुम अच्छी लग रही हों लेकिन वो नहीं मानी। हमने स्नैपचैट से कुछ सेल्फीज ली। 

कुछ पलों को कैद करते हुए  )

     पानी का स्तर ऊपर आ रहा था। पुलिस सबको वहां से हटा रही थी। हम अपनी एक्टिवा की ओर जाने लगे। मैंने एक वीडियो बनाया। शिफा ने कहा - "अभी मैंने बाल बांधे और तुम अब वीडियो बना रहे हो।" बहुत सी लड़कियों को यह लगता है कि वे बंधे बालों में अच्छी नहीं दिखेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। बाल चाहें खुले हो या बंधे खुबसूरती कही नहीं जाती है। मैंने शिफा को यही समझाया। 

     जाते हुए हमने देखा एक लड़की, लड़के के साथ बैठी सिगरेट पी रही थी। मैंने शिफा से कहा - तुमने पी है कभी ऐसे सिगरेट ?"
     "तुम उसे जज कर रहे हो ?" 
     "मैंने ऐसा कब कहा ?"
     "तुम पीते हो सिगरेट ?"- शिफा ने पूछा। 
     मुझे अचानक 'मौसम' फिल्म का डायलॉग याद आ गया। मैंने शिफा से कहा -"मैं ऐसा कोई नशा नहीं करता जो वक्त के साथ उतर जाएं।"
     "ओओओओ....।"- शिफा ने कहा और हम दोनों जोर से हंसने लगे। 

     वापस जीटीबी स्टेशन जाते हुए और अलविदा कहने से पहले हम दोनों ने एक बहुत अच्छा काम किया जो दो दोस्तों को और करीब लाता है। साइन मैन रोड पर स्थित 'मद्रास टॉकीज' पर चाय पी। शाम का वक्त और बारिश के दिन होने के कारण यह चाय अमृत से कम नहीं लग रही थी। चाय तो चाय होती है। और अगर साथ में कोई दोस्त हो जो चाय पी रहा है फिर तो मजा और स्वाद ही कुछ अलग होता है।

( साइन मैन रोड पर स्थित 'मद्रास टॉकीज' )

      मैंने शिफा से अलविदा लिया और संभलकर जाने को कहा। हम इंसानों को ये किस्से और मुलाकाते काफ़ी कुछ सीखा देते है। शायद यही कारण है कि हमारे जीवन में इन किस्सों का होना इतना जरुरी है। इन मुलाकातों से जिन्दगी का अर्थ पता चलता है तो कभी थोड़ा सुकून मिल जाता है। 

     बस... यही सबकुछ। 


You can also read this blog in english.


     This was my second meeting with Shifa. Earlier, we had gone to 'Kitab Khana' in CST. Although she sometimes appears in the college campus, she is a special friend who impresses with her words, smile, and style. We decided to spend some time together at Dadar, 'Shivaji Park'. Shifa was working, but she finally managed to take some time off today. We met near GTB Station. She wore a dark blue T-shirt and jeans, which suited her perfectly, as always. Shifa was waiting for me, wearing a helmet, mask, and glasses, sitting on her Activa, although I was waiting for her earlier. We left GTB at 5:10 pm. Shifa drives the Activa very skillfully. She's not one of those girls who drag their feet on the ground before applying the brakes.

     Around 6 pm, we reached Dadar's 'Shivaji Park'. The place was crowded. It was July, and the sky was completely overcast with clouds. A cool breeze was blowing swiftly. Waves were rising through the air and the 'Warli Sea Link' was faintly visible above it. We were looking for a place where less people were sitting. Shifa climbed up the wall and sat on the tetrapod stones, which were like the ones found on some of Mumbai's beaches, with four legs or arms. These stones are used to break the water waves. I also sat on another tetrapod stone. I was wearing a black T-shirt and pant. Many loving couples were sitting there. holding hands, placing head on shoulder and Shielding yourself from the world with some umbrella for a kiss.

     There is a brief silence, which is often seen by the people accompanying me. A silence that always wonders what to ask ? Shifa removed the clip from her hair. Some hair were repeatedly flying on his face. Shifa tried to stop the hair but was unable to stop it. I saw the waves hitting the stones on the shore with their full force. There was a slight vibration on the shore due to the collision of the waves. I was strongly reminded of the Indian cricket team who had given all their strength to win the T-20 World Cup. It is impossible to meet Shifa and not talk about cricket. And she is the biggest fan of cricket. I started talking about the cricket match. There were talks about Hardik and Suryakumar which was inevitable. That day, tears were seen in the eyes of players of both the teams. One team was playing to lift the World Cup trophy for the first time and the other team was trying to forget the defeat in the last ODI World Cup and win this time. After this victory the entire country became united. Don't know how many players and people's dreams were fulfilled after that match.

     Light drizzle had started. Drops of rain were falling on the glass of my glasses due to which I was having trouble seeing. When I looked at Shifa, the drops fallen on the glass were visible in the middle. I took off my glasses and hung them on the first button of my t-shirt.

     Silence once again. I looked around to think what should I ask next ? Some children whose age would be around fifteen to sixteen years. They were sitting on the stones and smoking cigarettes. Those children were inhaling the cigarette and exhaling the smoke very easily. This time Shifa started talking about her dreams. Those dreams which are seen with open eyes and do not let one sleep. What will happen to us humans without dreams ? May be nothing. The presence of dreams in a person's eyes decides whether that person is alive or dead. The person who lives without dreams is like a dead person.

     Sirf paani va paseene mein bada antar hota hai,
     Patthar va nageene mein bada antar hota hai. 
     Murda ghadiyon ki tarah sans lene walen,
     Sans lene mein va jeene mein bada antar hota hai.

     You are living because there is a dream in your eyes that compels you to live. Shifa also has dreams in her eyes. Shifa shared some things with me or she felt that things could be shared with Ravindra. Those things and dreams which we cannot share with everyone often. We share with the confidence that this person will not tell these things to anyone else. Don't know how many people's secrets I have..

     Shifa's attention suddenly went to a person standing nearby who was selling 'chana jor garam'. She said - "Let's eat this. This food tastes good."

     I got up and went to him and brought 'Chana Jor Garam' worth twenty rupees. While giving the money, I suddenly lost my balance and leaned backwards. I would have fallen off the stone if Shifa had not held my hand and pulled me a little towards her. Oh.. now while writing the blog I remembered that I had forgotten to thank Shifa.

     Shifa is not able to read books based on love at home because her father does not like his daughter to read books on these subjects. The cover pages of my both books depict love, hence this is the reason why she has not read even one of my books yet. But now I thought, I will keep the cover page and name of the upcoming book something which will be good and not depict love. At least this will increase one of my readers. 

     We started moving towards 'Sea Link Sunset Point'. Police was also standing there. Both of us were close to water at this time. I took out my phone and started taking some pictures of Shifa. She was running her hands through her hair. She once looked politely towards the camera, which I captured on my phone. When it came to taking a selfie, she thought it was better to take a selfie from Snapchat. Although I told her that you look good even without Snapchat but she did not agree. We took some selfies from Snapchat.

     The water level was rising. The police was removing everyone from there. We started going towards our Activa. I made a video. Shifa said "I just tied my hair and now you are making a video." Many girls think that they will not look good with tied hair but it is not so. Beauty cannot be lost whether the hair is open or tied. This is what I explained to Shifa.

     While leaving, we saw a girl sitting with a boy and smoking a cigarette. I said to Shifa - "Have you ever smoked cigarettes like this ?"

     "You're judging that girl ?" 
     "When did I say like this ?"
     "Do you smoke cigarettes ?"- Shifa asked.

     I suddenly remembered the dialogue from the movie 'Mausam'. I told Shifa -  "main aisa koi Nasha nahi karta jo vakt ke sath utar jayen."

     "Ooooooo...."- Shifa said and we both started laughing loudly.

     On our way back to the GTB station and before saying goodbye, we both did a great thing that brings two friends closer. Had tea at 'Madras Talkies' located on Sign Main Road. Since it was evening and a rainy day, this tea seemed no less than nectar. Tea is tea. And if there is a friend who is drinking tea with you, then the fun and taste is different.

     I said goodbye to Shifa and asked her to go carefully. These stories and meetings teach a lot to us humans. Perhaps this is why it is so important to have these stories in our lives. From these meetings we get to know the meaning of life and sometimes we get some peace.

     That's all.



Comments

Popular posts from this blog

मेट्रो... उन दिनों ( 'इकिगाई' वाली लड़की ) - 1

सवाल भी मैं और जवाब भी मैं

मेट्रो... उन दिनों ( कहानी काव्या की ) - 4