स्मार्टफोने मे कैद बचपन
आज स्मार्टफोन और इंटरनेट ने पूरी दुनिया को एक-दुसरे से जोड़ रखा है। जानकारी का आदान-प्रदान बड़ी आसानी से हो जाता है। मगर रफ्तार के इस युग में एवं तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन और इंटरनेट ने बच्चों के बचपन पर भी असर डाला है। खेलकूद की उम्र में बच्चे अब एक जगह बैठकर वीडियो गेम खेलने में व्यस्त हो गए हैं। Image from https://images.app.goo.gl/KjR3aWcDJWwftAgy7 यह गेम अब बच्चों को भाने भी लगे हैं। बच्चों का मोबाइल फ़ोन के प्रति क्रेज कोरोना काल में या उसके बाद से ज्यादा देखने को मिला। बच्चों की यह लत अब ऐसी बढ़ चुकी है कि कहीं सारे अभिभावकों को अब साइकोलॉजिस्ट के चक्कर तक काटने पड़ रहे हैं। यह लत बच्चों को अपने माता-पिता, दोस्त और पढ़ाई से दूर कर रही है। उनका ध्यान भटकाकर अनावश्यक चीजों में लगा रही है जो उनके विचारों और व्यवहार में देखने को भी मिल रहा है। ...